हरिद्वार और ऋषिकेश में घूमने की 10 जगहें

हरिद्वार और ऋषिकेश में घूमने की 10  जगहें

इस ब्लॉग में हम हरिद्वार और ऋषिकेश में घूमने की 10 जगहें explore करेंगे।

देवभूमि उत्तराखंड में स्थित हरिद्वार और ऋषिकेश दोनों प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल है। हरिद्वार को ‘हरि का द्वार’ अथवा ‘भगवान का द्वार’ जबकि ऋषिकेश को ऋषियों की भूमि के रूप में जाना जाता है।

हरिद्वार के मुख्य आकर्षण :-

1. हर की पौड़ी

हरिद्वार और ऋषिकेश में घूमने की 10  जगहें

हर की पौड़ी गंगा के तट पर स्थित हरिद्वार का सबसे पवित्र घाट है। हर की पौड़ी का अर्थ है ‘भगवान के कदमों की निशानी‘। यह स्थान गंगा आरती के लिए प्रसिद्ध है जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु इस आरती को देखने के लिए इकट्ठा होते हैं। ऐसा माना जाता है कि यहां स्नान करने से व्यक्ति के सभी पापों का नाश होता है और मृत्यु पश्चात मोक्ष की प्राप्ति होती है।

2. मनसा देवी मंदिर

Mansa Devi Temple- Haridwar

मनसा देवी मंदिर हरिद्वार में स्थित एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। मनसा देवी को नाग वासुकी की बहन  माना जाता है। इस मंदिर से पुरे हरिद्वार को देखा जा सकता है जो यहां आने वाले श्रद्धालुओं को अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करता है। यहाँ पहुंचने के लिए रोपवे की सुविधा उपलब्ध है।

3. चण्डी देवी मंदिर :-

Chandi Devi Temple - Haridwar

चंडी देवी को दुर्गा का रूप माना जाता है जो मनसा देवी मंदिर के पास ही स्थित है। यहां भी आपको रोपेवे की सुविधा उपलब्ध है जिससे यात्रा आसानी से हो जाती है।

ऋषिकेश के मुख्य आकर्षण :-

4. त्रिवेणी घाट :-

Triveni Ghat - Rishikesh

त्रिवेणी घाट गंगा, यमुना और सरस्वती नदी का संगम स्थल है जिस कारण यह पवित्र स्थल माना जाता है। यहां की गंगा आरती भी हरिद्वार और बनारस की तरह प्रसिद्ध है। यहां बहुत से श्रद्धालु स्नान करने के लिए भी आते हैं।

5. राम झूला

Ram Jhula - Rishikesh

राम झूला ऋषिकेश का एक विशेष और ऐतिहासिक पुल है। यह पुल स्वर्ग आश्रम को शंकराचार्य नगर से जोड़ता है। राम झूला रात्रि में अत्यधिक ही मनमोहक लगता है। यह झूला पैदल और दो पहिया वाहनों के लिए उपयुक्त है।

6. लक्ष्मण झूला

Laxman Jhula - Rishikesh

लक्ष्मण झूला का नाम सुनते ही ऋषिकेश का ख्याल आता है। यह भी ऋषिकेश का एक विशेष पुल हैं जिसे लक्ष्मण जी के नाम पर रखा गया है। झूला से गंगा नदी और ऋषिकेश का सुंदर दृश्य देखने को मिलता है। हालांकि सुरक्षा कारणों से लक्ष्मण झूला पिछले कुछ समय से बंद है।

7. जानकी सेतुः

Janki Setu - Rishikesh

जानकी सेतु गंगा नदी के ऊपर बना हुआ एक नवीनतम पुल है। यह ऋषिकेश में राम झूला और लक्ष्मण झूला के बाद तीसरा पुल है और यह ऋषिकेश के दो किनारो को जोड़ता है। जानकी सेतु रात्रि में बहुत ही आकर्षक दिखता है और साथ ही स्थानीय लोगों व पर्यटकों के लिए एक नया आकर्षण है।

8. परमार्थ निकेतन :-

Parmarth Niketan - Rishikesh

परमार्थ निकेतन स्वामी चिदानंद सरस्वती द्वारा स्थापित ऋषिकेश का एक प्रसिद्ध आश्रम है। यह आश्रम गंगा किनारे स्थित है और यहां भी हर दिन गंगा आरती का आयोजन किया जाता है। परमार्थ निकेतन में योग, ध्यान और वेदांत दर्शन के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। यहां आकर आप इसे इस तरह की ऊर्जा और शांति का अनुभव करते हैं।

9. तेरह मंजिला मंदिर :-

Terah Manjila Mandir - Rishikesh

तेरह मंजिला मंदिर जिसे त्रम्बेकेश्वर मंदिर भी कहा जाता है, ऋषिकेश का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। यह मंदिर तेरह मंज़िलों का एक भव्य ढांचा है जिसमें कई देवी देवताओं की मूर्तियां विराजमान है। इस मंदिर के सबसे ऊपरी मंजिल से ऋषिकेश का सुंदर दृश्य देखा जा सकता है।

10. बीटल्स आश्रम :-

Beatles Ashram - Rishikesh

बीटल्स आश्रम ऋषिकेश का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थल है जिसे चौरासी कुटिया भी कहा जाता है। 1968 मे प्रसिद्ध बैंड बीटल्स ने यहां ध्यान और योग का अभ्यास किया था जिस कारण यह आश्रम प्रसिद्ध हो गया। आज यह ऋषिकेश का प्रमुख आकर्षण बना हुआ है क्योंकि यहां पर तरह-तरह के पेंटिंग दीवाल पर देखने को मिलते हैं जहां आप अपने सोशल मीडिया के लिए फोटो क्लिक करा सकते हैं।

ये रहे हरिद्वार और ऋषिकेश में घूमने की 10 जगहें जो आप explore कर सकते हैं। हरिद्वार और ऋषिकेश दोनों ही स्थान धार्मिक स्थल प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। हरिद्वार और ऋषिकेश की यात्रा निश्चित रूप से आत्मिक अनुभव प्रदान करती है।

हमसे जुड़ें:-

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *